BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मदर डे पर एक मासूम के किडनैप से सूना हो गया एक माँ का आँचल

मदर डे पर एक मासूम के किडनैप से सूना हो गया एक माँ का आँचलनोएडा । मदर्स डे पर आठ माह के एक मासूम को उसकी माँ के आँचल से दूर कर दिया, उसके पड़ोस मे रहने वाली महिला ने। घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली कस्बे की है। जहा पड़ोस में रहने वाली महिला ने पहले बच्चे के परिवार वालो से घुलमिल कर अच्छे संबन्ध बनाए फिर मासूम बच्चों को लेकर कोल्ड्रिंग लाने के बहाने बाज़ार गयी और बच्चे को लेकर रफूचक्कर हो गई। 

बच्चे के गायब होने सूचना मिलते ही इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे के तलाश शुरू कर दी है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे की तलाश नहीं कर सकी है। बच्चे से बिछ्ड कर माँ का रो रो कर बुरा हल है। मासूम प्रिन्स और उसको किडनैप कर ले जाने महिला नीलम की। सूरजपुर कस्बे में किराये पर रहने वाले ब्रजेश यादव ग्रेटर नॉएडा की एक प्राइवेट कम्पनी में सुपरवाइजर है। उनके पड़ोस मे नीलम नाम के महिला आ कर रहने लगी। पहले नीलम ने प्रिंस की माँ लता से अच्छे संबद्ध बनाए फिर वो प्रिन्स से हिलमिल गई। नीलम ने कल प्रिंस को नहला धुलाकर के बाद कोल्ड्रिंग खरीदने के बहाने प्रिन्स को अपने साथ लेकर घर से निकली और रफूचक्कर हो गई। लता ने सोचा भी नहीं था, नीलम उसके विश्वास को तोड़कर प्रिन्स अपहरण कर फरार हो जाएगी। लता ने अपने पति ब्रजेश यादव को इसकी जानकारी दी जिस पर पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत सूरजपुर कोतवाली में की हांंलाकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश में एक टीम लगाकर बच्चे की तलाश की जा रही है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे की तलाश नहीं कर सकी है। बच्चे से बिछ्ड कर माँ का रो रो कर बुरा हल है। जो घर में बच्चे की किलकारी से गूंज रहा था आज घर में मातम पसरा हुआ है वही बच्चे के पड़ोसी बच्चे की तलाश करने में लगे हुए है ।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More