देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के निकट पारस टेरा सेक्टर 144 की सोसाइटी के फ्लैट नंबर 505 टॉवर नंबर 17 में रहने वाली कंचन पत्नी राहुल गुप्ता अपने फ्लैट की नौवीं मंज़िल से कूद गई । हादसे वक्त घर पर महिला का पति और उनकी ढाई महीने की बच्ची थी।
एसएचओ सूरजपुर ने बताया हादसा के बाद पति राहुल गुप्ता ने पत्नी कंचन को फेलिक्स हॉस्पिटल ले गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया पति राहुल जहाँ कानपुर का है वहीं कंचन हमीरपुर की रहने वाली थी। दोनों की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। एसएचओ ने बताया मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे कंचन ने लिखा है वो परिवार की जिम्मेवारी उठाने में खुद को असमर्थ पा रही है। उसकी ख़ुदकुशी के पीछे उसके पति या ससुराल वाले जिम्मेवार नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पुलिस कर रही है की सुसाइट नोट में कितनी सच्ची है और क्या है मौत का कारण।
साभार-khaskhabar.com












