BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पिता ने ही बेटी को मारकर डाल दिया था नहर में

पिता ने ही बेटी को मारकर डाल दिया था नहर मेंभरतपुर । ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामले का बुधवार को खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार 7 मई को शहर की सुजानगंगा नहर में मृत मिली 22 वर्षीय युवती नीलम जाट निवासी शेरसिंह नगर थाना अटलबंद की उसके पिता ने हत्या कर लाश नहर में फेंकी थी। अटलबंद थाना पुलिस ने युवती के पिता चंद्रभान जाट को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य परिजन फरार हैं।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि कुमारी नीलम का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक कोमल यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 मई को नीलम घर से बिना बताए कोटा पहुंच गई थी। परिजन 6 मई को नीलम को कोटा से ले आए। घर पर नीलम से मारपीट की गई। इसमें उसका एक हाथ टूट गया। बाद में परिजनों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को रात्रि के समय बाइक पर लाकर गांधी पार्क के पास बाल हनुमान मंदिर के समीप सुजान गंगा नहर में फेंक दिया। बाद में थाना अटल बंद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More