BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

योगीजी! महिलाएं अब भी असुरक्षित, जगह-जगह हो रही छेड़खानी

योगीजी! महिलाएं अब भी असुरक्षित, जगह-जगह हो रही छेड़खानीझांसी । महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा कर यूपी में आई योगी सरकार भी उन्हें सुरक्षित नहीं रख पा रही है। जगह-जगह उनके साथ छेड़खानी हो रही है। इसका जीता जागता उदाहरण बुन्देलखण्ड में झांसी जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नजर आया। जहां मनचलों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी। 

जनपद के टहरौली थाना क्षेत्र में रहने वाले दलित ग्रामीण की पत्नी दवा लेने के लिये गई हुई थी। जहां से लौटते समय गांव के राजेन्द्र ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की है।

वहीं दूसरी ओर एरच थानान्तर्गत स्किल में रहने वाली दलित की 16 वर्षीय किशोरी पिछले दिनों शौच करने गई थी। इसी दौरान रास्तेे में फैजन नाम के युवक ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खसीटकर ले गया। इसके बाद उससे छेड़खानी की। विरोध कर किशोरी ने शोर मचाया। जिस पर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More