देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चूरू । जिले के भालेरी थानांर्तगत गांव कोटवाद ताल में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला और उसकी दो संतानों के शव गांव के खेत में बने झोपड़े में मिले। सूचना मिलने पर लोग सकते में आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी केसर सिंह और भालेरी थाना पुलिस ने तीनों शवों को गांव की पीएचसी में रखवाया। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (43), उसकी बेटी नीतेश कंवर (20) तथा छोटी बेटी नवीन कंवर (18) के रूप में हुई। पुलिस प्रथमदृष्टया सामूहिक खुदकशी का मामला मान रही है।
पुलिस के अनुसार प्रमोद कंवर के पति को अभी कुछ ही दिन पहले व्यापार में घाटा लगा था। इसके बाद उसे अपना खेत बेचना पड़ा। इधर साथ ही मृतका के पति को कैंसर रोग था। बुरी तरह से आर्थिक और मानसिक परेशानी से घिरे इस परिवार ने अंतत: जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। तीनों का गांव कोटवाद ताल की पीएचसी में ही पोस्टमार्टम करवाया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
वीरप्पन की बेटी तमिलनाडु के कृष्णागिरि से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी
युवती काे कुचलने का प्रयास - एसआईटी ने महाराष्ट्र के शीर्ष नौकरशाह के बेटे, दो अन्य को गिरफ्तार किया