BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इंस्पेक्टर के बेटे ने मां और नाबालिग बेटी का रेप कर बनाया वीडियो

इंस्पेक्टर के बेटे ने मां और नाबालिग बेटी का रेप कर बनाया वीडियोगुडग़ांव । गुडगांव में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है। कुछ दिनों पहले एक 19 वर्षीय महिला के साथ रेप और उसकी मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारने की घटना सामने आई थी। अब एक पुलिस अधिकारी के बेटे ने विधवा महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप कर उसका विडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 35 साल की पीडि़त महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष कुमार के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के फोन में महिला के गुडग़ांव वाले घर में बनाए 10 से अधिक ऐसे विडियो मिले हैं। आरोपी विडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

घटना गुडग़ांव के राजेन्द्रा पार्क थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीए फाइनल ईयर का छात्र है और दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी महिला के घर से ही हुई। पीडित महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को फोन कर जानकारी दी। आशीष पिछले 25 दिनों से महिला के साथ रेप कर रहा था। दोनों की मुलाकात एक मार्केट में हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। महिला ने जब देखा कि आरोपी उनकी बेटी को भी निशाना बना रहा है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार पीडित महिला मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और एक साल पहले हुई पति की मौत के बाद से एक फर्म में नौकरी कर रही थीं। युवक से मुलाकात के बाद उन्होंने उसे अपना नंबर और घर का पता दे दिया क्योंकि उन्हें उसकी नीयत पर शक नहीं था। महिला ने बताया कि मुलाकात के अगले दिन ही वह मेरे घर आ गया। महिला के अनुसार, घर में मुझे अकेला पाकर उसने मेरा रेप किया। मैं बदनामी के डर से चुप रही। पुलिस ने पीडित महिला और उनकी नाबालिग बेटी को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को 4 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More