BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीन साल के बेटे को बचाने पूल में कूदा इंजीनियर, दोनों की मौत

तीन साल के बेटे को बचाने पूल में कूदा इंजीनियर,दोनों की मौतनई दिल्ली । अमेरिका में कार्यरत साफ्टवेयर इंजीनियर नागराजू सुरापल्ली और उनके तीन साल के बेटे की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। खबरों के मुताबिक नागराजू और उनके बेटे के शव को वापस भारत लाने में डेढ लाख डॉलर का खर्च है। इस रकम का जुगाड करने के लिए उनके दोस्तों ने चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की है। नागराजू आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं। उनकी मौत के बाद पत्नी बिन्दू सदमे में हैं। 

अमेरिका के मिशिगन में रह रहे इस परिवार के लिए बीता मंगलवार (30 मई) कहर बनकर टूटा। इन दोनों का शव इनके अपार्टमेंट में मौजूद स्विमिंग पूल में पाया गया था। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक स्विमिंग पूल से गुजर रहे कुछ लोगों ने स्विमिंग पूल में तैर रहे इनकी लाशों को देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस चीफ डेविड मेलोई ने बताया कि नागराजू अपने बच्चे अनंत को लेकर स्विमिंग पूल की ओर आए थे, हालांकि इनका मकसद पूल में तैरना नहीं था और वे लोग स्विमिंग पूल के निकट बैठे हुए, मौका ए वारदात पर मिले सबूत भी यही कहते हैं, इसके साथ ही इन दोनों ने स्विमिंग की ड्रेस भी नहीं पहन रखी थी। 

पुलिस के मुताबिक साइकिल चलाते वक्त उनका बेटा अनंत स्विमिंग पूल में गिर गया, और अनंत को बचाने के लिए नागराजू भी स्विमिंग पूल में कूद पडे। लेकिन नागराजू तैराकी नहीं जानते थे, न वहां लाइफगार्ड मौजूद था।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More