BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दबंगों ने 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गम्भीर

दबंगों ने 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गम्भीरझांसी । जनपद के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में 15 वर्षीय लड़की आग से जल गई। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लड़की के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले लड़कों पर जलाने का आरोप लगाया है। झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में 15 वर्षीय रोशनी परिवार के साथ रहती है। थाना प्रभारी के अनुसार गावं की ही रहने वाली रश्मी नाम की लड़की से रोशनी की दोस्ती है। रोशनी अपनी सहेली रश्मी का मोबाइल लेकर ब्याय फ्रेंड से बात करती थी। इसकी जानकारी रोशनी के भाई को हो गई। जिसको लेकर रोशनी के भाई ने उसकी पिटाई कर दी। 

इसके बाद रोशनी की सहेली के भाइयों से झगड़ा हो गया। रोशनी के परिवार का आरोप है कि झगड़े के दौरान गावं के ही रहने वाले मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोशनी को आग से जला दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More