BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुहागरात के बाद जेवर लेकर हो जाती थी फरार, कर चुकी हैं कई शादियां

सुहागरात के बाद जेवर लेकर हो जाती थी फरार, कर चुकी हैं कई शादियांमेरठ । शादी के नाम पर लोगो को ठगने और लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी पैसे लेकर युवक की शादी कराते थे उसके बाद वही दुल्हन शादी के बाद मौका लगते ही जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो जाती थी। दरअसल, कुछ समय पहले ही फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली आई थी, इस फिल्म में सोनम कपूर दुल्हन बन सुहाग रात में दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर घर की ज्वैलरी लेकर रफूचक्कर हो जाती थी। अब ऐसा रीयल लाइफ में भी होने लगा है। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के गांव डाबका की पिंकी उर्फ़ स्वाति नाम बदलकर कई शादी कर चुकी हैं। 

बिल्कुल फिल्म की तर्ज पर ही पति भाई बनकर रिश्ता तय करता था। फिर शादी के बाद सुहागरात के बाद नशीला स्प्रे डालकर घर की सभी ज्वैलरी उठाकर पिंकी उर्फ़ स्वाति अपने साथ ले आती है। दादरी में सुहागरात वाले दिन पिंकी को परिवार के लोगों ने भागते हुए दबोच लिया। पति ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की तो मामले की पोल खुली। पुलिस ने भाई बनकर शादी कराने वाले पति को हिरासत में लेकर पिंकी की पड़ताल शुरू की।

दरअसल , कंकरखेड़ा के मंगलपुरी निवासी रोहित की शादी डाबका की पिंकी से हुई थी। रोहित ने टीपीनगर की महिला शशि के साथ मिलकर पांच लोगों का गैंग तैयार किया, जो पिंकी की शादी करा देते थे। हर शादी में पिंकी का नाम बदल जाता था। रोहित भी पिंकी का भाई बनकर रिश्ता तय करता था। रोहित ने हाल में पिंकी की शादी दादरी के एक परिवार से की। पिंकी दुल्हे पर नशीला स्प्रे डालकर सुहाग रात में ज्वैलरी कब्जे में लेकर निकल रही थी। तभी परिवार के लोगों ने पिंकी को पकड़ लिया। पिंकी से कोई बातचीत भी नहीं करने दी। रोहित को शक हुआ कि पिंकी दादरी में पकड़ी गई। रोहित ने पिंकी के अगवा होने की जानकारी कंकरखेड़ा थाने में दी, जहां पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दादरी के परिवार से बातचीत की गई, उन्होंने बताया कि देर शाम तक पिंकी को लेकर कंकरखेड़ा थाने में पहुंच जाएंगे। पुलिस ने रोहित और पिंकी की पड़ताल शुरू कर दी, जिसमें सामने आया कि रोहित भाई बनकर अपनी पत्नी पिंकी उर्फ़ स्वाति उर्फ़ स्वेता की कई शादी करा चुका है। तीन शादियां तो पुलिस ने तलाश कर ली है। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में धर्मेद्र के साथ पिंकी की नाम बदलकर शादी की गई थी, जो सुहागरात वाले दिन ही ज्वैलरी लूट कर चली आई थी। उसके बार हरियाणा के पलवल में शादी हो चुकी है। हाल में दादरी में भी शादी की गई थी। पुलिस का कहना है कि रोहित की टीम ऐसे लोगों को तलाश करती थी, जिसकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और बिरादरी में शादी नहीं होती। ऐसे में शादी का खर्च भी युवक ही उठाने को तैयार हो जाता है। एएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि हमारी पुलिस टीम ने तीन शातिर लोगो को गिरफ्तार किया है जो एक महिला को पैसे के लालच में शादियों के नाम पर कई जगह बेच दिया करते थे फ़िलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More