BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शादी का झांसा देकर नाबालिग दलित किशोरी से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर नाबालिग दलित किशोरी से दुष्कर्मअमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शुकुल बाजार थाना अंतगर्त एक गांव की है। आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने एक दलित किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बना डाले।

गांव के बाहर बुलाकर बनाया हवस का शिकार

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी को मंगलवार की रात्रि बहला फुसलाकर गांव के बाहर बुलाया। युवक के नापाक इरादों से अनजान पीड़िता गांव के बाहर अकेले चली गयी। जहां अकेला पाकर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद डरी-सहमी पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई।

पुलिस पर भी लगा आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना की शिकायत करने जब वह शुकुल बाजार थाने पहुंचे तो पुलिस का रवैया देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया गया कि वह आरोपी से सुलह कर लें। लेकिन जब पीड़ित परिवार समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो पुलिस को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और अब मामले की जांच की जा रही है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More