BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

5 वर्ष के मासूम को नहीं पता कि मां और भाई नहीं रहे

5 वर्ष के मासूम को नहीं पता कि मां और भाई नहीं रहेभीलवाड़ा । जिले के बिजौलिया उपखंड के तिलस्वां में शनिवार को हुई हृदय विदारक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। एक मां अपने दो बेटों के साथ नदी पर नहाने गई थी। नदी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। इस दौरान हालात से अनजान किनारे पर बैठा मासूम अपनी मां और भाई को निहारता रहा। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

जानकारी के अनुसार मंजू रैगर अपने 10 वर्षीय पुत्र सांवरिया व 5 वर्षीय मासूम पुत्र को लेकर तिलस्वां नदी में नहाने गई थी। छोटा पुत्र मां के साथ किनारे पर ही बैठा रहा और सांवरिया नहाते हुए गहरे पानी में पहुंच गया। वह डूबने लगा तो उसे बचाने मां मंजू भी पानी में कूद गई। मां-बेटे को डूबते देख लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में मां-बेटे को बिजौलिया के निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More