देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दोनों आरोपियों की मीडिया को दी जानकारी
मथुरा। शहर के कोयला वाली गली में हुयी दो सर्राफों की हत्या और करोड़ो की लूट के मामले में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने इसी प्रकार सौरभ को आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह वही अपराधी है जिसका लूटकाण्ड के दौरान मुंह खुल गया था। पकड़े गये अपराधी ने लूट का माल चैबियापाड़ा क्षेत्र के एक मकान में रख दिया था जो पुलिस ने बरामद कर उस मकान स्वामी को भी हिरासत में लिया है।
रविवार को इसकी जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गत 15 मई को मयंक चेन्स की दुकान में हुयी लूट और दोहरे हत्याकाण्ड के मामले में पकड़े गये मास्टरमाइण्ड राकेश उर्फ रंगा व कामेश उर्फ चीनी का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड कर पूछताछ की गयी तो उन्होनंे बताया कि उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज में जिस व्यक्ति का मुंह खुल गया था उसका नाम सौरभ यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी शीतलागली थाना एमएम गेट आगरा तथा रूपेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा आगरा हाल निवासी शास्त्रीनगर मथुरा और महेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी चैबियापाड़ा भी इस घटना में शामिल थे। अभियुक्त रूपेश ने गत 25 मई को अपनी मौसी के यहां आत्महत्या कर ली थी। वहीं अभियुक्त सौरभ यादव को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर आगरा से गिरफ्तार कर मथुरा ले आई थी। उसके पास से पुलिस को घटना में प्रयुक्त तमंचा, 03 जिंदा राउण्ड व लूटे हुये 45 हजार रूपये बरामद हुये हैं। पूछताछ में सौरभ की निशानदेही पर लखन पुत्र भगवानदास माहौर को रविवार दशभुजी गणेश मंदिर गूजरहटटा चैबियापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से गजा पाइसा चैबियापाड़ा के मकान से लूटे हुये सोने के जेवरात बरामद किये गये। लूट के जेवरात रखने व अपराधियों को शरण देने के कारण लखन को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 100 ग्राम सोने की ज्वैलरी भी बरामद की है। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा