देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
फतेहपुर । जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोही गांव में दबंग युवक ने मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजनों के जागने के बाद दबंग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर पीड़िता के पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आरोप है कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोही में रिंकू सिंह मध्य रात्रि एक घर में घुसकर सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी द्वारा चीख पुकार मचाए जाने से जागे परिजनों ने घर में घुसे दबंग युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि सांठ-गांठ की वजह से पुलिस आरोपी पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पिता ने बताया कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है।
उधर पुलिस उपाधीक्षक नगर समर बहादुर ने बताया, "मामले की जांच कराई जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार : गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
अमेरिका हमलों में 18 लोगों की मौत तेहरान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा, संरा ने की संयम बरतने की अपील
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट