BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लुधियाना में फाइनेंसर की घर में घुस कर हत्या, पत्नी के भी गोली मारी

लुधियाना में फाइनेंसर की घर में घुस कर हत्या, पत्नी के भी गोली मारीलुधियाना । शहर के दुगरी इलाके में दो युवकों ने एक फाइनेंसर सुनील गुप्ता और उसकी पत्नी नीलम गुप्ता के गोली मार दी जिसमें फाइनेंसर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जाता है कि आरोपियाें ने फाइनेंसर से पैसे मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर उन्‍होंने उसे और उसकी पत्‍नी को गोली मार दी। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना दोपहर बाद हुई।

जानकारी के अनुसार, दुगरी क्षेत्र में रहनेवाले सुनील गुप्ता फाइनेंसर का काम करता था। वह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य भी करता था। उसने दुगरी क्षेत्र में अपने एमआइजी फ्लैट में एक कमरे में प्रापर्टी डीलिंग और फाइनेंस का आॅफिस खोल रखा था। शुक्रवार को सुनील गुप्‍ता कार्यालय में बैठा था। तभी राजू तिवारी नामक व्‍यक्ति उसके कार्यालय में आया। वह सुनील गुप्‍ता से अक्‍सर पैसे लेकर जाता था। आज भी वह उससे उधार मांगने आया। बताया जाता है कि सुनील ने पैसे लौटाने मे देरी की बात करते हुए उसे कर्ज देने से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि राजू तिवारी ने पिस्‍तौल निकली और सुनील गुप्‍ता पर गोलियां चला दीं। इससे सुनील नीचे गिर गया। गोली की आवाज सुनकार सुनील की पत्नी नीलम गुप्ता बाहर आई तो दोनों ने उसे भी गोलियां मार दी। दोनों की माैके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी भागने लगे तो लोगों ने राजू तिवारी को पकड़ लिया। उसका साथी वहां से भागने में कामयाब रहा। लोगाें ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इसके बाद घटनास्‍थल पर पहुंची। लाेगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथी की तलाश कर रही है। लुटेरों ने उनके बेटे राहुल गुप्ता को बाथरुम में बंद कर इस घटना को अंजाम दिया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More