BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्नी के चरित्र पर था शक, उठाया यह खौफनाक कदम

पत्नी के चरित्र पर था शक, उठाया यह खौफनाक कदमनई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों के मन में जरा भी खौफ नहीं है। यहां दिलशाद गार्डन इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए उसने सीने, पेट, हाथ और गर्दन पर चाकू से 30 वार किए। वारदात के दौरान बेटे ने मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन हमले में वह भी घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड का रहने वाली युवती परिवार के साथ पी-13/बी-4, डीडीए जनता फ्लैट में रहती थी। पति विनोद का कैटरिंग का काम है। वह मंगलवार रात कहीं काम से गया था। बुधवार तडक़े जब वह घर पहुंचा तो उसका पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया।

विनोद से पत्नी से झगड़े के दौरान चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बेटे विनीत की भी आंख खुल गई। उसने देखा कि पिता मां के सीने, पेट, हाथ और गर्दन पर चाकू मार रहा था। विनीत ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमले में उसके भी हाथ पर चाकू लग गया। विनोद को जब लगा कि रेखा की मौत हो चुकी है, वह घर से फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विनोद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More