देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । ग्रेटर नोएडा में चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीडिता को हरियाणा से अगवा किया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता हरियाणा के सोहना की रहने वाली है। पीडिता को सोमवार रात सोहना से आरोपियों ने स्विफ्ट कार में अगवा किया। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में पूरी रात महिला के साथ गैंगरेप किया।
इसके बाद आरोपियों ने पीडिता को ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब लोगों की नजर महिला पर पडी तो उन्होनें पुलिस को फोन किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। पीडिता की मेडिकल जांच कराई गई है। बताया जा रहा है कि वारदाता सोहना की है तो स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच सोहना पुलिस को सौंप दी जाएगी। पीडिता मूल रूप से भरतपुर राजस्थान की रहने वाली है. वह करीब 10 दिन पहले सोहना आई थी। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की इज्जत के साथ ही पैसे लूट लिए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जहाँ ज़िंदगी अब भी इंसानों के बीच चलती है
नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा
नोएडा बनेगा आईटी हब, जानें किन बड़ी कंपनियों ने अब किए निवेश