देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जोधपुर/जयपुर । जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने खाकी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। यहां अफीम के दूध के साथ पकड़े गए युवक की जमानत के लिए उसकी पत्नी से अस्मत का सौदा करने वाले एक थानेदार को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। मामला जिले के संजीव नगर थाने का है जहां थानाधिकारी कमलदान चारण को एसीबी की विशेष विंग ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत में लिया गया अग्रीम चेक भी बरामद किया गया है।
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को थानाधिकारी कमलदान ने पंकज वैष्णव नाम के युवक को एक किलो अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किया था। चारण ने आरोपी की पत्नी को थाने बुलाकर बरामद अफीम की मात्र एक किलो की जगह दो सौ ग्राम लिखने के लिए दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी। महिला ने उसे एक लाख नकद व एक लाख रुपए का चेक उसे दे दिया।
उसी दिन थानाधिकारी ने महिला को व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया और उस पर अपने साथ रात बिताने का दबाव डाला। इस दौरान महिला ने थानाधिकारी की बातचीत रिकॉर्ड कर ली और फिर एसीबी की शरण ली। रिश् वत की पुष्टि होने के बाद मंगलवार रात को एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट