BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृंदावन में फायरिंग से मची भगदड

वृंदावन में फायरिंग से मची भगदडमथुरा। बीतीरात वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सीएफसी चैराहे पर उस समय अफरा-तफरी और भगदड़ मच गयी जब कुछ लोगो ने यहां पर एक व्यक्ति के साथ पहले मारपीट की और बाद में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जानकारी के अनुसार सुजीत शर्मा पुत्र राधागोविंद शर्मा निवासी गोविंदपुर कल रात्रि अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी सीएफसी चैराहे पर खड़े दीपक पुत्र तेजपाल से उसकी बाइक टकरा गयी। इस पर पहले दोनो में गाली गलौज हुई इसके बाद दीपक ने अपने भाई लक्ष्मण और राजू पुत्रगण तेजपाल एवं अपने दोस्त योगी पुत्र मुन्नालाल को फोन कर बुला लिया। इन लोगों ने आकर सुजीत के साथ जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लक्ष्मण, राजू एवं योगी निवासी गौरानगर को हिरासत में ले लिया है जबकि मुख्य आरोपी दीपक पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More