देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
फतेहाबाद । पत्नी के जाने के बाद लिव इन रिलेशन में रहने वाले एक दंपत्ति ने जहर खा लिया जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है। शहर की धर्मशाला रोड़ पर शनिवार रात्रि महिला व व्यक्ति के द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन करने का मामला आया है। जिसमें राजू नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी है वही मीनू जिदंगी और मौत के बीच झूल रही है। दोनों को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल मे लाया गया था जहां से दोनों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। रास्ते में राजू की तो मौत हो गई वही मीनू का इलाज अग्रोहा मेडिकल मे चल रहा है। राजू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी जिसके बाद वह मीनू के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था।
शहर थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि पिछले 4 माह से मीनू राजू के घर पर किराए पर रह रही थी। दोनो ने संदिग्ध परिस्थतियों मे आपसी मनमुटाव के चलते जहर का सेवन कर लिया जिसमें राजू की मौत हो गई वही मीनू का इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। परिजन इस मामले मे चुप्पी साधे हुए है लेकिन दोनो के प्रेम प्रंसग की बात सामने आ रही हैं पुलिस भी इसी पहलु को लेकर जोच करने की बात कह रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार