BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वाट टीम ने पकड़े शातिर लुटेरे

मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों की जानकारी देते एसपी देहात मथुरा। वांछित अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत छाता पुलिस व एसओजी टीम ने तरौली के जंगल से मुठभेड़ के दौरान शातिर इनामिया अपराधी को उसके गैंग सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते एसपी देहात ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में बताया कि छाता पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तरौली के जंगलों मं शातिर इनामिया रोहताश पुत्र भगवान सिंह निवासी परखम गूजर थाना वृन्दावन व उसके साथी चकलेश्वर पुत्र राधारमन निवासी तरौली छाता व नरेश पुत्र श्रीपाल निवासी तरौली छाता टयूबैल पर लूट की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर कार्यवाही करते हुये एसओजी टीम ने छाता पुलिस के साथ घेराबंदी कर तीनों शातिरों को मय तीन तमंचा 315 बोर,जिंदा कारतूस और तीन खोखा खाली व हीरो होण्डा मोटरसाईकिल संख्या यूपी 85 एएम 2928 के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छाता लूट के 4000 रूपये नगद व बिलौठी कट के निकट लूट के 4200 रूपये बरामद किये हैं। एसपी देहात ने बताया कि रोहताश दर्जनों घटनाओं में संलिप्त हैं। वह लूट की घटनायें करने में माहिर है। अपराधिक रिकार्ड भी बयंा करता है कि पकड़े गये शातिर लुटेरे हैं। पुलिस के अनुसार इस दौरान मुठभेड़ में गुडडू पुत्र रामहेश निवासी रामपुर थाना शेरागढ व शिवा पुत्र लक्ष्मण निवासी परखम गूजर मामले में संलग्न रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More