देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव नगला रतनदाम से रंजिशन गृह स्वामी का अपहरण कर लिया गया और घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है। पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह की अनहोनी के चलते एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव के रतनदाम की रहने वाली रजनी का आरोप है कि उसके पति राजकुमार घर में सो रहे थे और गांव के ही गीतम पुत्र राजवीर व नरेन्द्र पुत्र राजवीर, उदयवीर पुत्र महेन्द्र, महावीर पुत्र जोगेन्द्र व धर्मवीर पुत्र जोगेन्द्र कार से आये व राजकुमार का अपहरण कर ले गये। इस मामले से पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक राया पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है। वहीं पीड़ित रजनी का कहना है कि वे थाने में तैनात दरोगा संजीव त्यागी से भी मिले तो उनका कहना था कि रोजाना लोग मर रहे है हम कहा से ढूढ़ कर लाए तुम्हारे पति को इस तरह के कड़के बयानों के चलते पीड़ित परिवार का पुलिस से भरोसा उठ रहा है। इसी के चलते एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई गयी है। इस दौरान परिवार के लोग काफी देर तक एसएपी के कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठे रहे।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
MATHURA : एसएसपी ने खुद की मॉनिटरिंग
नहर में गिरी एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी