BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चोरी के डंफर सहित दो शातिर वाहन चोर पुलिस ने दबोचे

एसपी सिटी मीडिया को जानकारी देते हुए मथुरा। सीओ सिटी रिफाइनरी के निर्देशन पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत बीतीरात रिफाइनरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त आरोपी एक डंफर को चुराकर उसे बेचने की फिराख में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। डंफर की कीमत 35 लाख रूपए आंकी गई है। उनके पास से असलाह भी बरामद हुए है। 

पुलिस लाइन स्थित एसपी सिटी श्रवण कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सीओ रिफाइनरी विनोद कुमार मय पुलिस टीम के साथ रात हाइवे पर चैकिंग कर रहे थे। तभी एक डंफर संख्या एमपी 07 एचबी 4894 आता दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ हेतु उन्हें रोका तो वह रूके नहीं पुलिस को आशंका हुई तो पुलिस टीम ने भागते डंफर को अपने कब्जे में ले लिया तथा उसमें बैठे ऐशवीर पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी फोदपुरा नीमखेडा थाना कंचनपुरा जिला धौलपुरा राजस्थान तथा हारून पुत्र सुलेमान निवासी वड़वा थाना रोजका जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी श्रवण कुमार के अनुसार यह डंफर ग्वालियर म.प्र से चोरी किया गया था जिसकी कीमत 35 लाख रूपए है, इनके पास से पुलिस को दो अदद तमंचा 315 बोर मय पांच कारतूस 315 बोर नाजायजा बरामद हुए है। इन शातिरों के खिलाफ हरियाणा, मध्यप्रदेश, तथा मथुरा में मुकद्में दर्ज है, जिनकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More