देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। राजधानी के महेश नगर थाना इलाके में युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार श्रीरामपुरा काॅलोनी की रहने वाले 25 वर्षीय एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले किरायेदार के यहां पर कृष्ण शुक्ला नाम का युवक आता जाता था। कुछ समय पहले पीड़िता की उससे जान-पहचान हो गई। इस पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में आरोपी ने उसे बातों में फंसाया और करतारपुरा इलाके में स्थित एक कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। इस बीच आरोपी शादी करने की आड़ में 6 साल तक उसका देहशोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना दिया।
इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी कृष्ण शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। साभार-khaskhabar.com













Related Items
काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा