BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

घर में घुसकर महिला को गोली मारी

घर में घुसकर महिला को गोली मारीशेरगढ़। रंजिश में पति को गोली मारने आये हमलावरों के सामने पत्नी आ गयी उसने पति को तो बचा लिया लेकिन खुद बुरी तरह जख्मी हो गयी। गंभीर अवस्था में उसे पहले मथुरा के जिला अस्पताल और बाद में नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुरानी रंजिश को लेकर मथुरा के कस्बा शेरगढ़ मे सोमवार दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला में रहने वाले अजीत की दूसरे पक्ष से दुश्मनी चल रही है। सोमवार अजीत अपने बच्चों को दवा दिलाकर जैसे ही घर लौटा तभी तमंचा लहराते दो हमलावरों ने उस पर गोली चलाना चाहा, वह तो बच निकला लेकिन उसकी पत्नी 35 वर्षीय मधु सामने आ गयी जिससे गोली उसे लग गयी। पुलिस मामला पुरानी रंजिश का बता रही है। बताते है कि घटना उस समय हुई जब महिला घर पर थी। इस सम्बन्ध में महिला की ओर से राकेश पुत्र देवीसिंह व लोकेश पुत्र दिगम्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इलाका पुलिस अपराधियों को पकड़ने और जांच मे जुट गयी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More