BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीन थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के मामले दर्ज

तीन थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के मामले दर्ज मथुरा। तीन अलग-अलग स्थानो पर दहेज उत्पीड़न और षड्यंत्र पूर्वक एक विवाहिता की हत्या के मामले दर्ज हुए है। कस्बा कोसी की गोपाल नगर निवासी शैलजा अग्रवाल पुत्री धर्मपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस सम्बन्ध में धर्मसिंह पुत्र बालकिशन निवासी कमलानगर कोसी आदि 7 ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। वहीं थाना मगोर्रा अंतर्गत कोसीखुर्द निवासी बनवारी पुत्र फूलचंद्र ने रिपोर्ट लिखवायी है कि उसकी पुत्री को ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। विवाहिता के पिता बनवारी पुत्र फूलचंद्र ने इस सम्बन्ध में रोहताश पुत्र गिर्राज निवासी बनवारीपुर थाना बलदेव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं इसी क्षेत्र के ग्राम उमरी में कल फांसी पर झूली विवाहिता को आत्महत्या बताने वाले ससुरालीजनों के खिलाफ मृतका के पिता ऊधम सिंह पुत्र रामजीलाल निवासी चैकड़ा मांट ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पुत्री की हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। इस सम्बन्ध में कृष्णपाल पुत्र रनवीर सिंह निवासी उमरी मगोर्रा आदि 6 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और षड्यंत्र पूर्वक हत्या का मामला दर्ज हुआ है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More