BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एटीएम हैंग कर दूसरे के रुपए निकालकर भागा शातिर, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

एटीएम हैंग कर दूसरे के रुपए निकालकर भागा शातिर, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपाजयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एटीएम हैंग कर रुपए निकालने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को रामपुरा निवासी पीडित छीतरमल ने मामला दर्ज कराया था कि उसने सीतापुरा रीको में काम पर जाते समय 12 मील टोक रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डाला। पासवर्ड डालकर पैसे निकालने लगा तो मशीन चलने की आवाज तो आई लेकिन पैसे नहीं निकले। इस दौरान वहां एक लड़का मौजूद था। पैसे नहीं निकलने पर जब पीड़ित थोडी देर में एटीएम से बाहर आया तो उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इस पर पीड़ित वापस एटीएम पर गया तो एक लड़का पैसे गिन रहा था। उसे देखकर आरोपी भागने लगा। बाद में पीड़ित के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरियाणा निवासी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More