BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो घंटे तक की रैकी और फिर ताला तोड़कर किया लाखों रूपये के जेवर-नकदी पर हाथ साफ

दो घंटे तक की रैकी और फिर ताला तोड़कर किया लाखों रूपये के जेवर-नकदी पर हाथ साफजयपुर। राजधानी में इन दिनों चोरी की वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। बदमाश बैखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में मस्त हैं तो पुलिस उन्हें पकड़ने में पस्त। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मानसरोवर के शिप्रा पथ थाना इलाके में, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस के मुताबिक अग्रवाल फार्म स्थित 124 सेक्टर में रहने वाला हरीष बालानी अपनी दुकान पर गया था। घटना के समय घर पर कोई नही था और ताला लगा हुआ था। पीछे से एक बदमाश आया और सूना मकान देखकर रैकी करने लगा।

करीब दो घंटे तक रैकी करने के बाद बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसा। इस दौरान बदमाश ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और लाखों रूपये के जेवर व नकदी लेकर चंपत हो गया। खास बात ये है कि चोरी की ये वारदात पास ही बनी लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

सूचना मिलने पर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर आई और मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार नकबजन का पता लगाने में जुट गई है। साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More