BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पिकअप में ले जा रहा था डोडा पोस्त का चूरा, नाकाबंदी में पकड़ा गया

पिकअप में ले जा रहा था डोडा पोस्त का चूरा, नाकाबंदी में पकड़ा गयाभीलवाड़ा। सदर थाना पुलिस ने कोटा मार्ग स्थित कोटडी चौराहे पर पिकअप में तस्‍करी कर ले जाया जा रहा 168 किलो डोडा चूरा जप्‍त किया। तस्‍करी के आरोप में पुलिस ने पिकअप को जप्‍त करके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सदर थाना प्रभारी यशदीप भल्ला ने कहा कि पुलिस अधीक्षक पर वाहनों की चैकिंग के लिए गुरूवार शाम को कोटा रोड स्थित कोटडी चौराहे पर नाकाबन्‍दी की गयी। इस दौरान बेगूं की ओर से आ रही है एक पिकअप को रोका और उससे पुछताछ की तो चालक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पिकअप के पीछे तलाशी ली गयी तो उसमें तीन प्‍लास्टिक के बोरों में करीब 168 किलो डोडा चूरा भरा हुआ मिला। इस पर पिकअप चालक कोटडी थाना क्षैत्र के किशनगढ ग्राम निवासी मोहन बैरवा को गिरफ्तार कर लिया।भल्‍ला ने यह भी कहा कि यह डौडा-चूरा बेगूं से बिजयनगर ले जाया जा रहा था। कार्यवाही क्षैत्र मंगरोप थाने में होने के कारण इसकी अग्रिम जांच मंगरोप थाना प्रभारी मुलचन्‍द को सौंप दी गयी है। साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More