देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भरतपुर। शनिवार को सेवर थाना क्षेत्र में नगला तेरईयां के समीप खेतों में एक किशोर का शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।
मिली जानकारी के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र के गाव मालीपुरा निवासी किरोडी लाल का पुत्र तुलसी शुक्रवार शाम से घर से बाहर गया फिर घर वापस नहीं आया। देर रात्रि घर वापस ना आने पर उसके परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। जिस पर उसके परिजनों ने सेवर थाना क्षेत्र में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।
अभी तुलसी के परिजन उसको ढूंढने के लिए शहर में निकले ही थे कि उन्है पुलिस से सूचना मिली की नगला तेरईया के पीछे खेतों में एक शव मिला है जिस पर उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर जाकर शव को देखा तो पाया कि वह तुलसी दास का ही शव था। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौपा। पुलिस घटना के अनुसंद्यान में जुटी हुई है।साभार-khaskhabar.com













Related Items
नेपाल त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 955 पहुंचा : बिदुर में एक ही घर से मिले 24 शव, 4471 लापता, भारतीय टनल टीम ने संभाला मोर्चा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
इटली के पास जहाज डूबने से 11 की मौत, 60 से ज्यादा लापता