BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लोडिंग गाड़ी से आए थे, पहले ताला तोड़ा फिर साफ कर दिया गोदाम

लोडिंग गाड़ी से आए थे, पहले ताला तोड़ा फिर साफ कर दिया गोदामजयपुर। हरमाडा थाना क्षेत्र स्थित टायर गोदाम से चोर लाखों रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बड पीपली सीकर रोड निवासी सोनू शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। वह मंगलम बिहार बड़ पीपली स्थित सिलाइट टायर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में कर्मचारी है। देर रात चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपए की कीमत के टॉयर, टयूब व लेप चोरी कर ले गए। पीड़ित को सुबह गोदाम पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। इस पर पीड़ित ने हरमाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि गोदाम में चोरी करने वाले बदमाशों की संख्या दो से अधिक है। जो किसी लोडिंग वाहन में चोरी का माल भरकर ले गए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाल और मामले की जांच में जुट गई है।साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More