BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सांगानेर थाना पुलिस की कार्रवाई, पारदी गैंग के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार

सांगानेर थाना पुलिस की कार्रवाई, पारदी गैंग के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तारजयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने पारदी गैंग के चोरी-नकबजनी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अन्य कई वारदातें खुलने की आंशका हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पन्ना लाल पारदी, किमती लाल, ओम प्रकाश उर्फ दकडी, मानव इन्दल, चन्दन उर्फ वाला, शेषना उर्फ शेष, नासीर और संजय गौर है। सभी पारदी गैंग के सदस्य हैं और एमपी के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने

बजाज नगर, सांगानेर सहित अन्य कई थाने में चोरी-नकबजनी की वारदातें कबूली

है।

आरोपियों को पुलिस कुरुक्षेत्र हरियाणा के सेन्ट्रल जेल (अम्बाला)से प्रोडक्शन वांरट पर लेकर आई है। कुछ समय पहले जयपुर में दो मकानों की खिड़की की लोहे की गिरील तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारों रुपए की नकदी चोरी हुई। इस पर पुलिस ने टीम गठन कर इन लोगों के बारे में जानकारी जुटा कर सरगर्मी से इनकी तलाश कर गिरफ्तारी की।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More