BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पति कर रहा था पिस्टल की सफाई, चली गोली और पत्नी के लगी

पति कर रहा था पिस्टल की सफाई, चली गोली और पत्नी के लगीसीकर। सदर इलाके के भैंरुपुरा गांव में मंगलवार सुबह घर में रखी अवैध पिस्टल से महिला को गोली लग गई। उसका पति ही उसे अस्पताल लेकर आया था। पति ने पुलिस को बताया कि पिस्टल की सफाई करते वक्तअचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। महिला को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। उधर पुलिस इस पुरे मामले को संदिग्ध मान रही है कि आखिर गोली किन परिस्थितियों में चली है। थाने की एक टीम जयपुर में महिला के बयान लेने गई है। इसके बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

 

पुलिस के मुताबिक गुढ़ागौडज़ी इलाके की खेदड़ों की ढाणी का रहने वाला दिलीप खेदड़ व उसकी पत्नी सुनिता यहां भैंरुपुरा में करीब दो साल से किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह दिलीप अपनी खुद की गाड़ी से सुनिता को लहुलुहान हालत में एसके अस्पताल लेकर आया। सुनिता के कंधे के ठीक पास में गोली लगी थी। डॉक्टरों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस को दिलीप व अन्य लोगों ने बताया कि घर में रखी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उसके कंधे के पास लग गई। एसके अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के बाद तुरंत ही सुनिता को जयपुर रैफर कर दिया। इस वजह से पुलिस उसके बयान भी नहीं ले पाई। शाम को पुलिस ने उसके बयान लेने के लिए जयपुर टीम भेजी है। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

 

निजी स्कूल में पढ़ाती है सुनिता

 

सुनिता सबलपुरा के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसका पति भी यहां जमीनों के कारोबार के साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। इनका एक बेटा यहां एक निजी क्रिकेट एकेडमी में है। उसी को पढ़ाने के लिए यह सीकर रह रहे थे।

 

बयानों के बाद पता लगेगी असलियत

 

महिला को गोली लगी है। प्रारंभिक तौर पर पिस्टल साफ करते वक्त अचानक गोली चलाना बताया है लेकिन पूरी हकीकत उसके बयानो के बाद ही साफ हो पाएगी। मौके से अवैध पिस्टल मिल है जिसको जब्त कर लिया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-मुश्ताक खां, थानाधिकारी सदर थाना सीकर

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More