BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर पुलिस ने किया ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जिसकी वारदातें जानकर आप भी हो जाऐंगे हैरान....

जयपुर पुलिस ने किया ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जिसकी वारदातें जानकर आप भी हो जाऐंगे हैरान....जयपुर। राजधानी में बढ़ती चोरी, नकबजनी की वारदातों को लेकर जयपुर ईस्ट पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जयपुर में सक्रिय पारदी गिरोह का पर्दाफाश कर 3 नकबजनों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस गिरोह ने जयपुर समेत कई शहरों मेें चोरी, नकबजनी और जेबकटी की दर्जनों वारदातें करना कबूल किया है। 

 

डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप सिंह के मुताबिक रात्रि गश्त के दौरान खोह नागोरियान और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को टनल के पास तीन संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस टीम को देखकर तीनों युवक भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की। लेकिन पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ वह बेहद चौकाने वाला था। 

 

पुलिस के मुताबिक तीनो बदमाश कोई और नही बल्कि पारदी गिरोह से जुड़े हुए तीन नकबजन अम्बर, बब्बर सिंह उर्फ कालू, और पुरषोत्तम हैं। तीनों बदमाश मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो कि जयपुर समेत कई शहरों में दर्जनों चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पारदी गिरोह ने खोह नागोरियान और सीकर मेें करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। खास बात ये भी कि पारदी गिरोह के सदस्य वारदात करने के दौरान अपनी प्रथा के अनुसार घर में घुसकर खाना खाते हैं या फिर शौच करते हैं। अब तक ये गिरोह जयपुर, सीकर, दिल्ली समेत अन्य शहरों में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। वारदात के दौरान ये गिरोह वहां मौजूद लोगों से मारपीट तक कर डालते हैं। 

 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये गिरोह मध्यप्रदेश से अपने-अपने घरों से रेल या बस के जरिए किसी भी बडे शहर में आते हैं और फिर रेलवे स्टेशन पर आॅटो द्वारा शहर के बाहरी ईलाकों में सूने घरों की रैकी करते हैं और फिर उन्हें निशाना बनाते हैं। खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद यह गिरोह रेल या बस वापिस अपने घर चले जाते हैं। 

 

कुल मिलाकर कहा जाए तो एक बार फिर डीसीपी ईस्ट पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर एक बखूबी काम को अंजाम दिया है जो कि काबिलेतारीफ है। बहरहाल, इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद जयपुर ईस्ट पुलिस और भी वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More