BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

देर रात चोर उखाड़ कर ले गए एटीएम

देर रात चोर उखाड़ कर ले गए एटीएमबूंदी। शहर के नैनवा रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। एटीएम में घुसे आधा दर्जन लोग एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए, सुबह 5:00 बजे चौकीदार के आने पर घटना का पता लगा। एटीएम में फिलहाल राशि का अनुमान नहीं लग पाया है। 

 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ,पुलिस उपाधीक्षक समन्दर सिंह ,कोतवाली व सदर थानाधिकारी मोके पर पहुंचे, पुलिस ने बैंक के CCTV फुटेज खंगाले। cctv फुटेज के अनुसार पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

 

एटीएम शहर के व्यस्ततम इलाके में स्थित है, जहाँ रातभर लोगों की आवाजाही रहती है। एटीएम उखाड़ कर ले जाने की ये शहर में पहली घटना है, जो पुलिस की गश्त प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। शहर में कही बैंकों के एटीएम है, जहाँ चौकीदार नहीं होते। इस घटना ने अन्य एटीएम की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More