BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने छापा मारा तो बिगड़ी औलादें मिली

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने छापा मारा तो बिगड़ी औलादें मिलीजयपुर । राजधानी जयपुर में बजाज नगर थाना इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई की। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो यहाँ पर रईस परिवारों की बिगड़ी औलादें हुक्का के कश मारते हुए नज़र आए। पुलिस को देखकर यहाँ मौजूद लड़के लड़कियाँ तो भाग छूटे, लेकिन पुलिस ने मैनेजर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हुक्का बार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हुक्के जब्त किए है। अब पुलिस रेस्टोरेंट मालिक की तलाश करने में जुटी है।मुखबिर से सूचना मिली थी, कि आदिनाथ नगर स्थित ट्रायो रेस्टोरेंट में नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां के दो कमरे में आधा दर्जन से अधिक नाबालिग हुक्का पीते मिले। लेकिन पुलिस को देखते ही वह वहां से फरार हो गए।लेकिन पुलिस रेस्टोरेंट के मैनेजर नितिन चौहान और विशाल को गिरफ्तार कर लिया तथा वहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हुक्के बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेस्टोरेंट का मालिक सौरभ शर्मा है, जो मॉडल टाउन मालवीय नगर में रहता है। पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More