BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पिता की मौत के बाद बेटे की सरकारी नौकरी लगाने का झाँसा देकर ठगी

पिता की मौत के बाद बेटे की सरकारी नौकरी लगाने का झाँसा देकर ठगीजयपुर । राजधानी जयपुर में एक शातिर बदमाश ने एक विधवा महिला को अपना शिकार बनाते हुए बेटे की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़ित महिला इस एवज़ में दस हजार रुपए और दो ब्लैंक चैक ले लिए । रुपए लेने के बाद ठगों ने महिला के बेटे की नौकरी नहीं लगवायी। मामला मालवीय नगर थाना इलाके का है।

 

पुलिस के मुताबिक़ पीड़िता आशा देवी जीएसआई कॉलोनी मालवीय नगर कि रहने वाली है। पीड़िता के पति की 15 सितंबर 2016 को मौत हो गई थी। 27 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले आरोपी अमन यादव ने सुमित जैन नाम के युवक से सम्पर्क कराते हुए उसके बेटे की अनुकंपा नौकरी लगाने का झाँसा दिया । आरोपी ने बदले में 10हज़ार रुपए कमीशन और ब्लैंक चेक माँगे। पीड़िता ने अमन यादव को माँगी गई रक़म दे दी।

 

एक साल बीत जाने के बाद भी उसके बेटे की नौकरी नहीं लगाई तो उसने आरोपित से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नौकरी लगाने और रुपए लौटाने की बात से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More