BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

TDS रिफंड करने का फ़र्ज़ी ईमेल भेजकर लगाया, 17 लाख रुपए का चूना

TDS रिफंड करने का फ़र्ज़ी ईमेल भेजकर लगाया, 17 लाख रुपए का चूनाजयपुर । सावधान हो जाइए, आप फ़र्ज़ी ईमेल के ज़रिए साइबर ठगों का शिकार हो सकते हैं। साइबर ठग राजधानी जयपुर में साइबर ठगों ने टीडीएस रिफंड करने के बहाने एक फर्जी ईमेल के जरिए एक युवक को 17 लाख रुपए का आॅनलाइन चूना लगा दिया ।

 

ख़ास बात ये है की ठगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले पीड़ित के बैंक अकाउंट जानकारी ली और बाद में मोबाइल हैक कर ऑनलाइन लाखों की ठगी कर ली। मामले का पता लगते ही पीड़ित साइबर थाना पहुँचा और मामला दर्ज कराया। ठगी का शिकार होने वाला ये युवक गौरव शर्मा है। पीड़ित जयपुर के कृष्णा नगर लाल कोठी का रहने वाला है। 

 

पुलिस के मुताबिक़ गौरव शर्मा की ईमेल आईडी पर इनकम टैक्स टीडीएस रिफंड के लिए एक ईमेल आया। मेल में ठगों ने बैंक डिटेल माँगी । पीड़ित ने अपने निजी बैंक की डिटेल डाल दी । इसके ज़रिए ठगों ने गौरव का मोबाइल नम्बर भी हैक कर लिया।

 

मोबाइल हैक कर ठगों ने गौरव के फ़ोन पर आए ओटीपी से ऑनलाइन 17 लाख रुपए के ट्राजेक्शन कर लिए । पीड़ित को मामले का पता मेसेज आने पर चला । बाद में ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया । अब पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More