BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी, पुलिस ने आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को किया गिरफ्तार

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी, पुलिस ने आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को किया गिरफ्तारजयपुर। डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक कैप्टन को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आर्मी का रिटायर्ड कैप्टन धर्मपाल सिंह उर्फ डीपी सिंह हैं। आरोपी दयालबाग आगरा का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। 

 

आरोपी एक जने से दो से तीन लाख रुपए लेता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो डायरियां भी बरामद की है। पुलिस को डायरियों में भरतपुर में चल रही सेना की भर्ती में भाग लेने वाले युवकों के नाम भी पाए गए हैं।

 

पुलिस को सेना में भर्ती के नाम पर युवकों को गुमराह कर ठगी करने की सूचनाएं मिल रही थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को डीग के जल महल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More