देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। शहर के सोड़ाला थाना इलाके में विदेशी करेंसी देने के नाम पर दुकानदार से सवा दो लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार राणीसती नगर श्यामनगर निवासी तुलसीदास ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी अजमेर रोड पर नितिन शूज सेंटर नाम से एक दुकान है। उसकी दुकान पर जुनैद, मरतुज, मंजर व दो अन्य लोग पहुंचे और उसे बातों में फंसा कर दुबई की करेंसी देने के नाम पर उससे सवा दो लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे विदेशी करेंसी नहीं दी। कुछ समय तक आरोपी बहाना बनाते रहे और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साभार-khaskhabar.com












