BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हास्टल, पार्टियों और हुक्का बार में सप्लाई होनी थी पकड़ी गई चरस

हास्टल, पार्टियों और हुक्का बार में सप्लाई होनी थी पकड़ी गई चरसजयपुर। क्राइम ब्रांच व करणी विहार पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गई पांच किलो चरस व 47 किलो गांजा शहर के कई हॉस्टलों व हुक्का बार में सप्लाई होने थे। पुलिस पूछताछ में चारों लोगो ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस द्वारा उनके बरामद फोन में जयपुर के स्थानीय नेटवर्क की तलाश की तो पता चला कि सी-स्कीम, राजापार्क, वैशाली नगर व मालवीय नगर क्षेत्र में संचालित हॉस्टल व हुक्का बार में यह माल टुकड़ो में सप्लाई होने वाला था। 

गांजा का डीलर डीसीएम के पास डिलीवरी लेकर वैशाली नगर से अलग-अलग जगह इस मादक पदार्थ बेचने वाला था। तो चरस के साथ पकड़े गए हिमाचल निवासी मोहर सिंह व विद्याधर नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वे अक्सर हिमाचल से चरस मंगवाते है।

हमेशा की तरह इस बार भी चरस दवाई के पार्सल में आई थी पर उनके ही नेटवर्क में शामिल किसी खबरी की सूचना पर पुलिस ने डीलीवरी स्थान तक पहुंचने से पहले ही पकड़ ली। पुलिस ने बताया कि मोहर सिंह हिमाचल से ही माल भेजने का काम करता था मगर इस बार ओमप्रकाश उसे जयपुर में किसी बडी पार्टी से मिलवा कर मोटा केश दिलवाना चाहता था।

इस लिए उसने पार्सल लगाने के साथ ही खुद भी गरीब रथ ट्रेन से जयपुर आ गया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई चरस की बाजाज कीमत करीब दस लाख रुपए है। यह चरस जयपुर में आयोजित पार्टियो में भी काम आती है।

गौरतलब है कि सोमवार तड़के करणी विहार पुलिस ने दो सौ फीट बाइपास पर कार सवार नौशाद व जीवाराम को पकड़ कर 47 किलो गांजा पकड़ा था। उसके बाद क्राइम ब्रांच व झोटवाड़ा पुलिस ने लक्ष्मीनगर से स्कूटी सवार ओमप्रकाश व मोहर सिंह को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More