BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बुजुर्ग दंपति से लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

बुजुर्ग दंपति से लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तारअजमेर। जिला पुलिस में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए क्लॉक टावर थाने में कल हुई एक बुजुर्ग दंपति से लूट की वारदात का महत्व 24 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।पुलिस ने पकड़े गए इस डकैत गिरोह के पास अलग अलग तरह लूट की वारदात में काम में लिए जाने वाले हथियारों सहित दो देसी कट्टे को भी बरामद किया है ।

 

अजमेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को केसरगंज के बाबू मोहल्ले में गोयल बुजुर्ग दंपति के साथ हुई लूट की वारदात में पर्दाफाश करते हुए मामले में घटना को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।क्लॉक टॉवर थानाधिकारी रामअवतार ने बताया कि रविवार को सुबह बाबू मोहल्ला निवासी कृष्ण नारायण के घर में अज्ञात बदमाशों ने डकैती की योजना बनाते हुए चाकू और बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ सोने के जेवरों की डकैती को अंजाम दिया था । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्पेशल टीम की सहायता से चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।

 

क्लॉक टॉवर थानाधिकारी रामअवतार ने बताया कि कल जैसे ही केसर गंज इलाके में बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दे दिए जाने की घटना पुलिस के सामने आई थी । उसी के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। जैसे ही मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पंडित विनोद नाम के युवक को गिरफ्तार किया । जब पुलिस ने उससे पूछता की तब आरोपी ने पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दिया । वही जब पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर गहनता से पूछताछ की तब उसने अजमेर शहर में विभिन्न इलाकों में कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला । पुलिस ने बयानों के आधार पर तीन अन्य बदमाशों राहुल, अभिषेक और गौतम को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । जब पुलिस ने चारों से पूछताछ की तब उन्होंने केसरगंज में बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर लूट की वारदात को करना कबूल किया है

साथ ही पुलिस को इस बात का भी पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश से अजमेर में आए थे और अजमेर में आकर बाबू मोहल्ला केसरगंज में 6 जगह डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले थे । पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे एक लोहे का कटर भारी मात्रा में रस्सी दस्ताने मुंह पर बांधने वाली टेप लोहे का संबल कैंची शहीद पीड़ित महिला की सोने की चेन को भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है ।

 

फिलहाल पुलिस पकड़े गए इन चारों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि अब तक उन्होंने कितनी वारदातें कहां-कहां पर अजमेर में की है इसके अलावा इन के ऊपर और कितने मुकदमे दर्ज हैं । इसके अलावा पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इनके साथ अरुण, पंकज और विशाल भी गैंग में शामिल है जो कि अभी तक फरार चल रहे हैं । पुलिस इन तीनों की तलाश में भी गंभीरता से जुड़ चुकी है उसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More