BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो पक्षों में झगड़ा, एक पक्ष ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप

दो पक्षों में झगड़ा, एक पक्ष ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोपभरतपुर। कस्बा हलैना में शौचालय के टैंक निर्माण को लेकर एक सप्ताह से चल रहे विवाद में शनिवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। घायल के परिजन पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगाकर घायल को थाने पर ले गए और वहां प्रदर्शन किया। उधर पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया है।

 

भुसावर वृत्त उपाधीक्षक वासुदेवसिंह ने बताया कि कस्बा हलैना निवासी नथौली कोली एवं शिवदयाल के बीच कई दिन से शौचालय के टैंक निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्ष झगड़ पड़े। सूचना मिलने पर हलैना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। झगड़े में रामफल कोली पुत्र नथौली कोली के चोटें आ गईं। उसे ग्रामीणों की मदद से हलैना से सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां से उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायल के साथ उसके परिजन थाने पहुंचे और पुलिस पर युवक की पिटाई के आरोप लगाने लगे। वहां से पुलिस ने घायल युवक को एम्बूलेंस से भरतपुर पहुंचाया। 

 

थाना प्रभारी बलवीरसिंह कस्वां ने बताया कि हलैना में शौचालय टैंक निर्माण के मामले में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर विवाद शांत कराने के प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष झगड़े पर उतारू रहे। पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहां घायल युवक के परिजनों ने पुलिस पर झूठे आरोप लगा कर उत्पात मचाया। घायल युवक एवं उसके परिजनों के आरोप गलत हैं। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि दूसरे पक्ष के दबाव में आकर हलैना पुलिस ने रामफल कोली की पिटाई की और दूसरे पक्ष के एक तथा हमारे पक्ष से 6 लोगों को हिरासत में लिया। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More