देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मछली फाटक पर हुए दंगे में पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने से नाराज दोनों पक्षों के लोग अलग अलग एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचा। इस घटना के पीछे प्रेम विवाह के एक मामले को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
सोमवार को वह महिला भी एसएसपी कार्यालय पहुंची जिसने प्रेम विवाह किया है। महिला का कहना था कि गैर जातीय विवाह किये जाने से उनकी जाति के लोग नाराज हैं और इसी को लेकर वह बार बार हमलावर हो जाते हैं।
वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी बडी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगाया। इन लोगों का कहना था कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही की गई है। एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही किये जाने की मांग की। ज्ञात रहे कि पांच सितम्बर को मछली फाटक पर दो पक्षों में दो दिन तक जबर्दस्त विवाद हुआ था। जिसमें पथराव और मारपीट हुई। पुलिस ने आर्धा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाही करते हुए पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की थी।













Related Items
पितृपक्ष 2026: 14 दिनों के पक्ष में होंगे 16 दिन श्राद्ध, जानें किस तिथि का हुआ क्षय
पितृ पक्ष में इन चीजों का किया जाता है दान, प्रसन्न होते हैं पूर्वज, आती है आर्थिक समृद्धि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला