BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मां के दाह संस्कार विवाद में भाई ने की भाई की हत्या

मां के दाह संस्कार विवाद में भाई ने की भाई की हत्याउन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के सरवन गांव में मां के दाह संस्कार के लिए पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक असोहा थाना क्षेत्र में सरवन गांव निवासी हरिराम (32) की बीमार मां की मंगलवार को मौत हो गई। मां के दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हरिराम ने लड़कियों का इंतजाम नहीं होने पर अपने बड़े सगे भाई श्यामसुंदर से उनके घर के बाग में लगे पड़े को काटने की बात रखी। लेकिन श्यामसुंदर नहीं माना और विरोध करने लगा। 

 

इस मुद्दे पर बात बिगड़ती गई और दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। इस बीच वहां पहुंचे श्यामसुंदर का बेटा आशीष और छोटे भाई गंगाराम का बेटा अंशू ने श्यामसुंदर के साथ मिलकर हरिराम को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

 

पति की पिटाई की खबर मिलने पर पहुंची हरिराम की पत्नी नन्ही देवी ने उसे किसी तरह आरोपियों से बचाया गया और इलाज के लिए असोहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह हरिराम की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी भाई और भतीजों की तलाश में जुट गई है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More