BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा : वर्षा में तिरपाल लगा कर करना पड़ा अंतिम संस्कार

मथुरा। ब्रज के गांव में ग्रामीण पर्यटन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। अमृत सरोवर विकसित किए जा रहे हैं। यहां तक कि माॅल जैसी सुविधाएं देने की बात हो रही है। वहीं गोवर्धन क्षेत्र के ऊंचा गांव में जन सुविधाएं ग्रामीणों को चिढा रही हैं। यहां तक कि बरसात के समय ग्रामीणों को तिरपाल लगा कर शव का अंतिम संस्कार करना पडा वहीं दो तीन दिन की बरसात के बाद गांव की गलियों में पानी तैरने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऊंचा गांव बेहद प्राचीन है और इसे कमोदवन के नाम से जाना जाता था। भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली कमोदवन की ग्राम ऊंचा गांव में चिता जलाने को मजबूर ग्रामीणों को तिरपाल ताननी पडी। गांव में श्मशान भूमि भी आरक्षित नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में काफी जमीन है, इसके बाद  भी ग्रामीणों ने मजबूर होकर तिरपाल का सहारा लेकर चिता जलाई। दो तीन दिन की बरसात में ही गांव की गलियों में पानी तैर रहा है। जहरीले कीड़ों से लोग भयभीत हैं और कोई भी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीण सोरन सिंह, हरवान सिंह, महावीर, गिरवर, इन्द्र सिंह, करन सिंह, सुरेश चंद, बाबूलाल, राजू, राधेश्याम, जय सिंह, शिवराम, रामजीलाल, हनुमान, पूरनचंद, सौदान सिंह, निरंजन, वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोतान सिंह, बबलू, खजान सिंह ने गांव में मांग की है कि गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More