देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। राजधानी के झालाना क्षेत्र में गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर व एक अन्य गैंग के बीच झड़प हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि हिस्ट्रीशीटर ने अपनी सफारी कार दौड़ाते हुए दूसरी गैंग के सदस्यों को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों के चोंटे आई हैं।
जानकारी के मुताबिक रात को झालाना में थाने के हिस्ट्रीशीटर कैलाश मीणा व एक अन्य बदमाश गैंग के सदस्य राजेश मीणा के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच तैश में आए हिस्ट्रीशीटर कैलाश ने बीच सड़क पर राजेश की स्विफ्ट कार के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई जिस कारण एकबारगी तो झालाना बाईपास पर राहगीरों में दहशत फैल गई।
दोनों गैंग के बीच छिड़ी झड़प के बीच लोगों की जान सांसत में आ गई। सड़क पर दहशत फैलाते हुए कैलाश मीणा ने राजेश मीणा की कार के सामने से आकर फिर से टक्कर मारी, जिसमें राजेश मीणा समेत उसका चालक सीताराम व दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस कंट्रोलरूम पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची गांधी नगर पुलिस दोनों गैंग के लोगो को पकड़ कर थाने ले गई। यहां जख्मी राजेश व अन्य का मेडिकल मुआयना करवाया गया।
गांधी नगर इंर्चाज सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। कैलाश मीणा थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। दूसरी गैंग का सदस्य राजेश मीणा भी आपराधिक मामलों में वांछित है।
जानकारी में आया है कि राजेश मीणा व कैलाश मीणा के बीच जुए-सट्टे व शराब के कारोबार को लेकर आपसी रंजिश चली आ रही है। राजेश मीणा जेल में था। गत दिनों ही जेल से बाहर आया था। इस दौरान अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। कैलाश की उस पर नजर पड़ गई तो दोनों सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गए। दुर्घटना में दोनों की कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
साभार-khaskhabar.com












