देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। शादी से लौट रही टेम्पो ट्रेक्स की मंगलवार रात ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें 8 जनों की मौत हो गई थी। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। नरेना से शादी में लौट कर आ रहे थे। रात 9.15 बजे रेनवाल के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 6 जनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेज धमाके की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। रेनवाल पुलिस को सूचित किया। मरने वालों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे हैं। परिवार चौमूं के निकट गोविन्दगढ़ के हस्तेड़ा के रहने वाले हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरी गाड़ी खत्म हो गई। रेनवाल के सरकारी अस्पताल ले गए वहां से इलाज के दौरान दो बच्चों ने दम तोड़ दिया जबकि शेष 2 घायलों को गंभीर होने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ट्रक में लादकर ले जायी जा रही शराब की 490 पेटियां बरामद
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अनियंत्रित होकर ट्रक फुटपाथ से 50 मीटर अंदर तक जा घुसा