BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिनदहाड़े ज्वैलर को गोली मारी और निकल गए बदमाश, CCTV में कैद

दिनदहाड़े ज्वैलर को गोली मारी और निकल गए बदमाश, CCTV में कैदजयपुर। राजधानी के जगतपुरा इलाके में रामनगरिया रोड पर महादेव नगर मार्केट में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक ज्वैलर को गोली मार दी। ज्वैलर अपनी दुकान में बैठा था। बदमाश बाइक पर आए थे। वारदात के बाद दोनों बदमाश भाग निकले। हालांकि इस दौरान ज्वैलर ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पेट में गोली लगने के कारण ज्वैलर दुकान के गेट पर अचेत होकर गिर पड़े। घटना जय दुर्गा ज्वैलर्स शॉप पर हुई। सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। यह पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार दोपहर में दुकान पर अकेले बैठे ज्वैलर देशराज यादव मोबाइल पर व्यस्त थे। इस दौरान पीठ पर बैग लगाए दो युवक दुकान में आए और देशराज से सोने की चेन दिखाने को कहा। देशराज ने चेन दिखाने से मना किया तो एक युवक ने रिवॉल्वर से देशराज पर गोली चला दी। गोली देशराज के पेट में लगी। इसके बाद देशराज शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे और दुकान के दरवाजे पर अचेत होकर गिर गए।  स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो दौड़कर दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल देशराज को जवाहर सर्किल स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक दिखाई दिए हैं। इनमें एक बदमाश बाइक पर ही रुककर रैकी करता रहा। दो युवक दुकान में अंदर घुस गए। पुलिस वारदात में आसपास के युवकों का हाथ होना मानकर मामले में जांच कर रही है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More