BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मंदिरों से छत्र, आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

मंदिरों से छत्र, आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तारपुलिस ने इलाका थाना तुंगा, बस्सी, कानोता व आसपास के क्षेत्र में मंदिरों में से छत्र व आभूषण चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि अपराधों पर रोकथाम के लिए हनुमान प्रसाद अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी पुष्पेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी तुंगा, गुन्जन उ.नि. व फूलाराम स.उ.नि., कांस्टेबल मुकेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र, वकील, गजानन्द की टीम का गठन कर ऐसी वारदातों में लिप्त अपराधियों पर विशेष निगरानी कर वारदातों का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार 28 जून को शा तिर चोर मुकेश कुमार योगी पुत्र मोती लाल योगी जाति नाथ निवासी तलाब गांव पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा तथा दिनेश कुमार योगी पुत्र मोती लाल योगी जाति नाथ निवासी तलाब गांव पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा को जिला कारागार दौसा से अनुसन्धान के लिए प्राप्त कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस थाना तुंगा क्षेत्र की श्याम बाबा मन्दिर से छत्र व आभूषण चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। उनसे चोरी गया धातु सामान 262 ग्राम चांदी तथा एक चांदी आदि धातु गलाने की मशीन बरामद की है। मुकेश कुमार योगी के विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमे तथा दिनेश कुमार योगी के विरुद्ध चोरी के तीन प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More