देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नागौर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर 16 किलोग्राम अफीम बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नशे की खेप मंगाने वाले मुख्य आरोपी को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए आंकी गई है।
नागौर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्ताधिकारी कुचामन विधाप्रकाश, थानाधिकारी परबतसर पुष्पेन्द्र बंशीवाल, थानाधिकारी खींवसर रमेश बिट्ठू, थानाधिकारी जायल अशोक बिशु की विशेष टीम बनाई गई। टीम को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फलौदी निवासी हजारीलाल सोनी अवैध मादक पदार्थों का धंधा करता है। उसने शुक्रवार को ट्रक से झारखंड से अवैध मादक पदार्थ की खेप फलौदी मंगवाई है।
देशमुख ने बताया कि सूचना मिलते ही थानाधिकारी खींवसर ने तत्काल मुख्य आरोपी हजारीलाल सोनी को पकड़ लिया। एफसीआई गोदाम तिराहा, मेगा हाईवे परबतसर पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक किशनगढ़ की तरफ से आया। पुलिस ने ट्रक रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक चालक बालेसर निवासी हाकीम खां व खलासी लोहावट निवासी अयूब खान के कब्जे से ड्राइवर सीट के पीछे टूल बॉक्स से अफीम के एक-एक किलोग्राम के 16 पैकेट बरामद किए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन